जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, CRPF जवान समेत 4 लोगों की मौत

Summary :

Udhampur Road Accident: उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई। सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन के सेकंड-इन-कमांड करतार सिंह के अनुसार, यह दुर्घटना श्रीनगर की ओर जाने वाले मील के पत्थर 68 के पास हुई, जब एक बस की टक्कर पिकअप ट्रक से हो गई। इस टक्कर में सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन के एक जवान समेत चार लोगों की जान चली गई। Udhampur Road Accident भीषण दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल से शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम…

Udhampur Road Accident: उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई। सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन के सेकंड-इन-कमांड करतार सिंह के अनुसार, यह दुर्घटना श्रीनगर की ओर जाने वाले मील के पत्थर 68 के पास हुई, जब एक बस की टक्कर पिकअप ट्रक से हो गई। इस टक्कर में सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन के एक जवान समेत चार लोगों की जान चली गई।

Udhampur Road Accident

Udhampur Road Accident
Udhampur Road Accident

भीषण दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल से शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी के अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें की बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी उसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़े कैंपर पर भी टक्कर मार दी जिससे कैंपर की मरम्मत कर रहे दोनों मैकेनिक की हालात गंभीर हो गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Jammu Srinagar Highway Accident

Udhampur Road Accident
Udhampur Road Accident

इस दर्दनाक हादसे की जांच की जा रही है जिसमें CRPF जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि सीआरपीएफ जवान की पहचान 52 बटालियन के रुप में हुई है वहीं अन्य मृतकों की पहचान आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी और बाइक सवार को बचाने के लिए ड्राईवर ने अचानक बस के स्टेयरिंग को मोड़ दिया और कैंपर को टक्कर मार दी।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, श्रीनगर एयरपोर्ट से 50 उड़ानें रद्द, कई राजमार्ग बंद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।