आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को भारतीय सेना ने एक बार फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है। गुरुवार को भारतीय सेना ने पीओके में 10 पाकिस्तानी सेना की चौकियों को उड़ा दिया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ सेक्टर में सजीफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की थी।
पाक की गोलाबारी में सेना के जवान हरचरण सिंह शहीद हो गए थे। तो वहीं पाकिस्तान की गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में एक पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुतोड़ जवाब देते हुए उसकी 10 चौकियों को उड़ा दिया।
मिला जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तानी सेना की बड़ी तबाही हुई है। इससे पहले भारतीय सेना ने कई बार पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दे चुकी है।
इससे पहले भारत ने आतंकी लॉन्च पैड और उनके गोले-बारूद रखने की जगहों पर हमले किए जिसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था। सेना ने 105 एमएम की फील्ड गन और 155 एमएम बोफोर्स तोप का भी इस्तेमाल किया। रिपोर्ट कम से एक लॉन्च पैड पूरी तरह तबाह हो चुका है। दूसरे लॉन्च पैड्स को भी नुकसाना पहुंचाया।


Download Android App
Download iOS App



