नेपाल के साथ इस समय बने तनाव के रिश्ते के बावजूद भारत अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए नेपाल को 10 वेंटिलेटर दिए है। इन वेंटिलेटर से गंभीर कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा।
नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दस वेंटिलेटर वहां के थल सेनाध्यक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा को सौंपे। इन दिनों नेपाल चीन के इशारे पर भारत विरोधी रुख अख्तियार किए हुए है। नक्शा विवाद को लेकर भारत और नेपाल के बीच तनाव बना हुआ है।
नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल विशेषकर काठमांडू में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने की वजह से अस्पताल फुल हो गए हैं। नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 378 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22,592 हो गई और मृतकों की संख्या 73 पर पहुंच गई।
पिछले चौबीस घंटे में 7,788 पीसीआर जांच की गई जिसमें संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अभी तक नेपाल में कोविड-19 के 16,313 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में देश में 6,206 मरीज उपचाराधीन हैं।


Download Android App
Download iOS App



