काठमांडो : भारत ने अपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज नेपाल के अस्पतालों, धर्मार्थ संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों को 30 एंबुलेंस और छह बसें उपहार में दी। नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में आज विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को वाहनों की चाबी सौंपी। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए काठमांडो में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
पुरी ने राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा, जिसमें पिछले सात दशक में भारत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों बताई गई थी। इस मौके पर पुरी ने भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों की विधवाओं और उनके परिजनों को कंबल और 5.73 करोड़ नेपाली रऊपए के चेक वितरित किए। भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि नेपाल के 61 पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों को भी किताबें उपहार में दी गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



