नयी दिल्ली : देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं। इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार द्वारा लगाई विभिन्न लेवी में कमी की मांग की है ताकि इस क्षेत्र को कुछ राहत मिले। कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि नयी कंपनी ने अपने सेवाओं को आक्रमक ढंग से कम कीमत वाला रखा है जिसमें प्रभावी शून्य कीमत वाले फीचर फोन की पेशकश शामिल है।
कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कंपनियों का कारोबार और कम होने का अनुमान है। यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य विथ अनुराधा मित्रा को भेजा गया है। रिलायंस जियो ने हाल ही में 4जी फीचर फोन पेश करने की घोषणा की जिसे 1500 रुपये की जमानती राशि के साथ बुक करवाया जा सकता है। यह राशि तीन साल बाद फोन लौटाकर वापस ली जा सकती है। इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी।


Download Android App
Download iOS App



