वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने आज कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नयी मंत्रीस्तरीय वार्ता का तंत्र शुरू कर हिंद- प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बढ़ाने पर सहमत हुए हैं जो दोनों देशों के रणनीतिक विचार विमर्श को आगे ले जाएगा। ट्रंप ने भारत की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मोदी को बधाई देने के लिए सोमवार रात उन्हें फोन किया था।
फोन पर ट्रंप ने अमेरिका से भारत को कच्चे तेल की प्रथम खेप भेजे जाने के कदम का स्वागत किया, जो इस महीने टेक्सास से शुरू होगा। व्हाइट हाऊस ने दोनों नेताओं के फोन कॉल का विवरण देते हुए बताया कि ट्रंप ने वादा किया कि भारत को अमेरिका ऊर्जा की विश्वसनीय और दीर्घकालीन आपूर्ति जारी रखेगा। हालांकि, व्हाइट हाऊस ने तंत्र का ब्योरा देते हुए बताया, नेताओं ने एक मंत्रीस्तरीय वार्ता का तंत्र शुरू कर हिंद- प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बढ़ाने का संकल्प लिया जो रणनीतिक परामर्श को बढ़ाएगा। इसने बताया कि ट्रंप और मोदी इस नवंबर में वैश्विक स्व उद्यमी सम्मेलन के लिए उत्सुक हैं।
ट्रंप ने अपनी बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप से सम्मेलन के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा है। इसने बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने उथर कोरिया की हकरतों के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने में उनके मजबूत नेतृत्व को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में उथर कोरिया को चेतावनी दी है कि यदि इसने अमेरिकी सरजमीं पर हमला किया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।


Download Android App
Download iOS App



