मुंबई : जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में दही हांडी समारोहों के दौरान मानव पिरामिड बनाते हुए कम से कम 45 लोग घायल हो गए। इस अवसर पर दही हांडी तोडऩे के लिए समूचे महाराष्ट्र में गोविंदाओं की टोलियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है। नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक शाम पांच बजे तक मुंबई में करीब 45 गोविंदा घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान बंबई उच्च न्यायालय को राज्य सरकार ने यह भरोसा दिलाया था कि यह सुनिश्चित करेगी कि 14 साल से कम उम्र के बच्चे दही हांडी पिरामिड बनाने में भाग नहीं लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



