ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में फिसला भारत, टॉप 100 से फिर बाहर; जानिए पड़ोसी देशों के क्या हैं हाल?

Summary :

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत की रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले भारतीय पासपोर्ट फिसलकर अब 125वें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे यह एक बार फिर टॉप 100 की लिस्ट से बाहर बना हुआ है। साल 2021 से 2023 के बीच भारत 127वें स्थान पर था, जिसके बाद 2025 में थोड़ी बेहतरी के साथ यह 124वें नंबर पर पहुंचा था। मगर इस नई गिरावट के बाद भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब दुनिया के केवल 26 देशों में ही बिना वीजा एंट्री की सुविधा मिल रही है। भारत की यह स्थिति…

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत की रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले भारतीय पासपोर्ट फिसलकर अब 125वें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे यह एक बार फिर टॉप 100 की लिस्ट से बाहर बना हुआ है। साल 2021 से 2023 के बीच भारत 127वें स्थान पर था, जिसके बाद 2025 में थोड़ी बेहतरी के साथ यह 124वें नंबर पर पहुंचा था। मगर इस नई गिरावट के बाद भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब दुनिया के केवल 26 देशों में ही बिना वीजा एंट्री की सुविधा मिल रही है। भारत की यह स्थिति नामीबिया, फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से भी पीछे है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश से बेहतर है भारत

Indian Passport Ranking
Indian Passport Ranking (source : social media)

अगर भारत के पड़ोसी देशों की बात करें, तो चीन 104वें पायदान के साथ भारत से काफी बेहतर स्थिति में मौजूद है। हालांकि, दक्षिण एशिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत का प्रदर्शन अब भी अच्छा है। इंडेक्स में नेपाल 164वें, बांग्लादेश 166वें और पाकिस्तान बेहद खराब प्रदर्शन के साथ 188वें स्थान पर खिसक गया है, जो इस पूरी सूची के सबसे निचले पायदानों में से एक है।

मौजूदा नियमों के तहत भारतीय नागरिक भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसी जगहों पर बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के सफर कर सकते हैं। वहीं, अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन और यूएई समेत करीब 88 देशों के लिए भारतीयों को आज भी पहले से वीजा लेना अनिवार्य है।

टॉप 10 में यूरोपीय देशों का दबदबा

Global Passport Ranking
Global Passport Ranking (source : social media)

इस साल की रैंकिंग में यूरोप का साफ तौर पर जलवा देखने को मिल रहा है। टॉप 10 की सूची में ज्यादातर यूरोपीय देश ही काबिज हैं, जो उनकी मजबूत ग्लोबल ट्रैवल मोबिलिटी को दिखाता है। इस लिस्ट में स्वीडन पहले नंबर पर है, जबकि सिंगापुर 10वें स्थान पर मौजूद है। हैरान करने वाली बात यह है कि अमेरिका और फ्रांस जैसे ताकतवर देश 11वें स्थान पर रहने की वजह से टॉप 10 से बाहर हो गए हैं, जबकि कनाडा को 13वीं रैंक मिली है।

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की टॉप 10 देशों की सूची इस प्रकार है:

देश रैंक
स्वीडन 1
स्विट्जरलैंड 2
फिनलैंड 3
जर्मनी 4
डेनमार्क 5
नीदरलैंड्स 6
आयरलैंड 7
यूनाइटेड किंगडम 8
नॉर्वे 9
सिंगापुर 10

यह भी पढ़ें – रामलला के स्थान पर चोरी करने वालों को दी जाए फांसी : महंत दिनेन्द्र दास

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।