भारत पहली बार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सरकार प्रमुखों की परिषद की वार्षिक बैठक का आयोजित करेगा। यह जानकारी समूह के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने सोमवार को दी।
चार दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत आए नोरोव ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के इतर यह जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की।
सामान्यत: एससीओ के सरकार प्रमुखों की बैठक में विदेश मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं कई देश इसमें अपने प्रधानमंत्री भी भेजते हैं। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व हमेशा विदेशा मंत्री करते रहे हैं जबकि एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में प्रधानमंत्री शामिल होते हैं।
पाकिस्तान भी एसएसीओ का सदस्य है और भारत में होने वाली बैठक में यह देखना रोचक होगा कि उसका कौन प्रतिनिधित्व करता है।


Download Android App
Download iOS App



