भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का एक और रात्रि परीक्षण किया।
स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि इस कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लॉन्चिंग कॉम्पलेक्स-3 से लगभग शाम 7.30 बजे किया गया।
एक महीने से भी कम समय में पृथ्वी-2 मिसाइल का यह दूसरा सफल रात्रि परीक्षण है। इससे पहले, भारतीय सेना ने 23 सितंबर को सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया। पृथ्वी-2 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है।


Download Android App
Download iOS App



