भारत ने सोमवार को ओडिशा तट से एक सब-सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया। जानकार सूत्रों ने बताया कि 1,000 किलोमीटर दूरी तक निशाना साधने में सक्षम मिसाइल को बालासोर जिले के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से लॉन्च पैड से छोटी दूरी के लिए दागा गया।
सूत्रों ने आगे बताया कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेश में विकसित की गई निर्भय मिसाइल 300 किलोग्राम तक के वॉरहेड ले जा सकता है। यह एक टर्बोफैन या टबोर्जेट इंजन के साथ यात्रा कर सकता है और एक अत्यधिक उन्नत इर्नशियल नेविगेशन प्रणाली द्वारा निर्देशित है। इस मिसाइल का आखिरी सफल परीक्षण नवंबर 2017 में हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



