‘भारत तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…’, बेंगलुरु में बोले PM Modi

Summary :

PM Modi रविवार को बेंगलुरु पहुंचे और शहर को ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में कई नई सौगातें दीं। उन्होंने बेंगलुरु की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस मौके पर PM Modi ने बेंगलुरुवासियों को 3 नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दिया और मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन भी किया। PM Modi ने कहा कि बेंगलुरु नये भारत के विकास की पहचान बनता जा रहा है। इस शहर को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है और यहां के युवाओं का योगदान देश की तरक्की में बहुत अहम है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाई…

PM Modi रविवार को बेंगलुरु पहुंचे और शहर को ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में कई नई सौगातें दीं। उन्होंने बेंगलुरु की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस मौके पर PM Modi ने बेंगलुरुवासियों को 3 नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दिया और मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन भी किया। PM Modi ने कहा कि बेंगलुरु नये भारत के विकास की पहचान बनता जा रहा है। इस शहर को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है और यहां के युवाओं का योगदान देश की तरक्की में बहुत अहम है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाई भारत की ताकत’

PM Modi ने अपने संबोधन में हाल ही में सफल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का खासतौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता को पूरी दुनिया के सामने रखा। इस मिशन में हमारी टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने सीमापार आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस अभियान में कर्नाटक और खासकर बेंगलुरु के युवाओं का योगदान भी सराहनीय रहा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत जल्द ही ‘मेड इन इंडिया’ से बनी सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने की दिशा में भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। इससे देश तकनीकी रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बनेगा।

‘भारत तेजी से बन रहा है तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’

PM Modi ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें नंबर पर थी, लेकिन अब हम पांचवे स्थान पर पहुंच चुके हैं। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र’

PM Modi ने कहा कि यह प्रगति ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की नीति से संभव हुई है। ईमानदारी, मजबूत इरादे और निरंतर प्रयासों के कारण देश की अर्थव्यवस्था आज मजबूती से आगे बढ़ रही है।

‘बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव’

PM Modi ने बताया कि 2014 में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी, लेकिन अब यह संख्या 24 शहरों तक पहुंच चुकी है और 1,000 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है। रेलवे में भी काफी विकास हुआ है। 2014 से पहले 20,000 किलोमीटर रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि पिछले 11 वर्षों में 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया गया। हवाई अड्डों की संख्या भी बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई है, जो 2014 में सिर्फ 74 थी। जलमार्गों की बात करें तो 2014 में जहां केवल 3 राष्ट्रीय जलमार्ग चालू थे, अब इनकी संख्या 30 हो गई है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।