भारतीय सेना ने पाकिस्तानी BAT के प्रयासों को किया था नाकाम, सेना ने जारी किया वीडियो

Summary :

जम्मू कश्मीर में 370 हटाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ और आतंकी हमला करने की फिराक में है। पाकिस्तान की तरफ से अगस्त के पहले सप्ताह में घुसपैठ करने की कोशिश की गई थी।

जम्मू कश्मीर में 370 हटाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ और आतंकी हमला करने की फिराक में है। पाकिस्तान की तरफ से अगस्त के पहले सप्ताह में घुसपैठ करने की कोशिश की गई थी। लेकिन भारतीय सेना ने 31 जुलाई-एक अगस्त की दरम्यानी रात जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के एक दल द्वारा घुसपैठ कराने की नाकाम कोशिश का एक वीडियो सोमवार को साझा किया।

लगभग दो मिनट के वीडियो में कम से कम चार शवों को देखा जा सकता है। सेना सूत्रों ने कहा है कि ये पाकिस्तानी घुसपैठिए थे। सेना ने पूर्व में कहा था कि पांच से सात पाकिस्तानी घुसपैठिए तब मारे गए थे, जब उसने पाकिस्तानी बीएटी दल के प्रयास को नाकाम कर दिया था।
बीएटी में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के कर्मी और आतंकी होते हैं। सूत्रों ने बताया कि सेक्टर में भारतीय चौकी के पास कम से कम चार शव नजर आए। ये शव पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो या आतंकियों के हो सकते हैं ।

Desk Team