भारतीय नौसेना का एक हेलीकॉप्टर अरब सागर में डूबा

Summary :

नौसेना के विमान चालक दल की सूझबूझ से पिछले हफ्ते एक बड़ा हादसा टल गया जब उनका चेतक हेलीकॉप्टर अरब सागर में उतरा। नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नौसेना के विमान चालक दल की सूझबूझ से पिछले हफ्ते एक बड़ा हादसा टल गया जब उनका चेतक हेलीकॉप्टर अरब सागर में उतरा। नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नौसेना ने कहा कि जिस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ उसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। इस घटना में हेलीकॉप्टर नष्ट हो गया।

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना , कहा – कांग्रेस जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुकी है

यह हेलीकॉप्टर भारतीय नौसेना की जंगी जहाज का हिस्सा था जो अरब सागर में तैनात था।

नौसेना ने कहा, ‘‘रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर के अरब सागर में उतरने से पहले उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गयी लेकिन चालक दल ने हेलीकॉप्टर को पानी में उतारने और उसमें से सफलतापूर्वक निकलने में बहुत ही पेशेवर सूझबूझ और ठोस प्रशिक्षण का परिचय दिया।’’

उसने बताया कि चालक दल के सभी तीन सदस्य सुरक्षित हैं।

Desk Team