राज्यसभा में केंद्र सरकार की तरफ से विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने आज सदन को उन 16 देशों के बारे में बताया जहां की यात्रा के लिए भारतीय पासपोर्ट धारक यात्रियों को वीजा लेने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन 16 देशों की लिस्ट में नेपाल, मालदीव, भूटान और मॉरीशस जैसे देश भी शामिल हैं।
जिन देशों की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यक्ता नहीं होती, वे देश हैं- बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग SAR, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो,सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स और सर्बिया।
राज्यसभा को एक लिखित जवाब में मुरलीधरन ने बताया कि 43 देश वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और 36 देश भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा सुविधा प्रदान करते हैं। मुरलीधरन ने कहा कि सरकार भारतीय लोगों के लिए विदेश यात्रा को सरल बनाने के लिए वीजा मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है।
फिलहाल ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार उन देशों में से है, जो वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया उन 26 देशों के समूह में हैं, जिनके पास ई-वीजा सुविधा है।


Download Android App
Download iOS App



