Indian Railways Special Trains: इंडिगो विमान को बड़ी संख्या में कैंसिल करने से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान में आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की गई है, ताकि किसी भी यात्री को सफर के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो।
Indian Railways Special Trains: इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

इंडिगो की ओर से बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द होने के बाद, रेलवे ने शनिवार को पूरे देश में स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की।
पश्चिम रेलवे सात स्पेशल ट्रेनें चलाएगा
- मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली
- मुंबई सेंट्रल–भिवानी
- मुंबई सेंट्रल–शकूर बस्ती
- बांद्रा टर्मिनस–दुर्गापुरा
- वलसाड–बिलासपुर
- साबरमती–दिल्ली
- साबरमती–दिल्ली सराय रोहिल्ला
सेंट्रल रेलवे की तरफ से 14 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
- पुणे-बेंगलुरु
- पुणे-हजरत निजामुद्दीन
- एलटीटी-मडगांव
- सीएसएमटी-दिल्ली
- एलटीटी-लखनऊ
- नागपुर-मुंबई
- गोरखपुर-एलटीटी
- बिलासपुर-एलटीटी रूट
दक्षिण-पूर्व रेलवे की स्पेशल ट्रेनें
- संतरागाछी-यलहांका
- हावड़ा-सीएसएमटी
- चेर्लापल्ली-शालीमार
उत्तर पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनें
- दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस
- हिसार-खडकी
- दिल्ली सराय-साबरमती
IRCTC Big Announcement: यात्रियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें
84 नई स्पेशल ट्रेनों में उत्तर रेलवे की 10, पश्चिम रेलवे की 6, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 4, पूर्व मध्य रेलवे की 6, दक्षिण रेलवे की 10, पूर्वोत्तर रेलवे की 8, दक्षिण मध्य रेलवे की 8, दक्षिण पूर्व रेलवे की 4, पूर्वी रेलवे की 4, उत्तर पश्चिम रेलवे की 4, मध्य रेलवे की 12 एवं अन्य 8 ट्रेनें शामिल हैं।
इनमें से कुछ ट्रेनों का परिचालन शनिवार को शुरू हो गया है। धीरे-धीरे शेष ट्रेनों का परिचालन 11 दिसंबर तक शुरू किए जाने की योजना है। ये व्यवस्थाएं इंडिगो की ओर से बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द होने के बाद देशव्यापी रेल विस्तार पहल का हिस्सा हैं।
ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

रेल मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जिससे 114 से ज्यादा ट्रिप बढ़ गई हैं। जिन रूटों पर यात्रियों की मांग बहुत ज्यादा है। वहां अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच लगाए गए हैं। यह अस्थायी बढ़ोतरी शनिवार से लागू हो गई है और ज्यादातर सेवाओं के लिए 10 दिसंबर तक लागू रहेगी, जबकि कुछ ट्रेनों में 12 दिसंबर तक अतिरिक्त कोच रहेंगे।
इस निर्देश के अनुसार दक्षिणी रेलवे रविवार को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 12696) और मुंबई सीएसटी-चेन्नई बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 22157) में एक-एक एसी थ्री-टियर कोच जोड़ेगा। जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस (नंबर 20481) में 10 दिसंबर को एक एक्स्ट्रा एसी थ्री-टियर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस (नंबर 12243), जो रविवार को अपनी यात्रा शुरू करेगी, में टेम्परेरी तौर पर एक अतिरिक्त चेयर कार कोच लगाया जाएगा।
इसकी वापसी सेवा कोयंबटूर-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस (नंबर 12244) भी एक अतिरिक्त चेयर कार के साथ चलेगी। इसके अलावा रविवार को शुरू होने वाली तीन ट्रेनों- सेलम-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस (नंबर 22154), इरोड-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल येरकौड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 22650) और अलाप्पुझा-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 22640) में से हर एक में एक एक्स्ट्रा स्लीपर क्लास कोच लगाया जाएगा।
यात्रियों का सफर होगा आसान

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इन उपायों का मकसद यात्रियों की बिना किसी रुकावट के आवाजाही सुनिश्चित करना और हवाई सेवाओं में अचानक आई रुकावट से होने वाली यात्रा की मुश्किलों को कम करना है।
Indigo Flight Crisis: गंभीर संकट में इंडिगो एयरलाइंस
बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। नई पायलट ड्यूटी नियमों के कारण, जो एक नवंबर से लागू हुए, पायलटों की कमी हो गई। परिणामस्वरूप पांच दिसंबर को एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसमें दिल्ली सभी घरेलू उड़ानें शामिल रहीं। बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद जैसे हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्री फंस गए, सामान जमा हो गया और यात्रियों ने नारेबाजी भी की।
वहीं, दूसरी कंपनियों ने किराए दोगुने कर दिए। सरकार ने रिफंड सात दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया और नाइट ड्यूटी में छूट द माना जा रहा है कि हालात जल्द ही सामान्य होंगे।
यह भी पढ़ें: IndiGo संकट के बीच Air India का यात्रियों को बड़ा तोहफा, टिकट बदलो या कैंसिल करो, कोई चार्ज नहीं!


Download Android App
Download iOS App



