नयी दिल्ली : सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जर्नल ए के भट्ट ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और उन्हें यह संदेश दिया कि भारत को नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से होने वाली गोलीबारी पर जवाबी कार्वाई करने का अधिकार है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों डीजीएमओ ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
जून में संघर्ष विराम उल्लंघन की 23 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक घटना बॉर्डर एक्शन टीम के हमले की और दो घटनाएं पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश की थीं। इनमें तीन जवानों समेत चार लोग मारे गए थे और 12 लोग घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



