भारत में ट्रेनों का इतिहास काफी पुराना है।
आज हम आपको बताएंगे कि भारत में पहली एसी ट्रेन कहां से शुरू हुई थी।
गर्मियों में यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय ट्रेनों में पहली बार 1 सितंबर 1928 को एसी लगाया गया था।


ब्रिटिश काल में ट्रेनों में एसी लगाया जाना शुरू हुआ था। पंजाब मेल भारत की पहली एसी ट्रेन थी।
पंजाब मेल को पहले पंजाब लिमिटेड कहा जाता था। यह मुंबई से चलती थी।
यह इटारसी, आगरा, दिल्ली, लाहौर होते हुए पेशावर कैंट पहुंचती थी।

पंजाब मेल को इसकी खूबियों की वजह से देश की पहली डीलक्स ट्रेन का नाम दिया गया।
दावा किया जाता है कि यह ब्रिटिश काल में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन थी।

शुरुआती दौर में इसे अंग्रेजों के लिए चलाया जाता था, बाद में इसमें आम जनता के लिए थर्ड क्लास के कोच लगाए गए।


Download Android App
Download iOS App










