अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : ममता को तृणमूल के महिला प्रतिनिधित्व पर गर्व

Summary :

ममता ने कहा, हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में हमने ‘स्वास्थ्य साथी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट’ कार्ड लॉन्च किए हैं।

महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इस बात पर गर्व जताया कि उनकी सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में 35 प्रतिशत महिला सांसद हैं और राज्य की स्थानीय निकाय में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।

ममता ने ट्वीट कर कहा, ”भले ही महिला आरक्षण विधेयक अभी तक संसद में पारित नहीं हुआ है, मुझे गर्व है कि हमारी पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी की 16वीं लोकसभा में 35 प्रतिशत महिला सांसद हैं। हमने महिला उम्मीदवारों के लिए स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत सीटें भी आरक्षित की हैं।”

mamata tweet

महिलाओं को सशक्त बनाने वाली अपनी सरकार की योजना पर प्रकाश डालते हुए ममता ने कहा, ”हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में हमने ‘स्वास्थ्य साथी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट’ कार्ड लॉन्च किए हैं।”

mamata tweet

उन्होंने कहा, ”हमने परिवार की एक महिला सदस्य को ये कार्ड जारी करने का फैसला किया है, जो उसे परिवार के प्रमुख के रूप में मान्यता देता है।” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।

PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

Desk Team