पटना : बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मीडिया, सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य की योजनाओं व अन्य लाभ दिलाने के लिए शीघ्र ही राज्य के 5.5 हजार कॉमन सर्विस सेन्टर के जरिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। राज्य के पॉलीटेक्निक कॉलेजों को भी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जायेगी। भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य की योजनाओं का फेसबुक, ट्वीटर पर प्रचार करें तथा विरोधियों को शालीन भाषा व तथ्यों के साथ पूरी मजबूती से जवाब दें।
अगले चुनाव से पहले बूथ स्तर पर व्हाट्सएप गुप बना कर मतदाताओं से सम्पर्क करें। श्री मोदी ने कहा कि 245 करोड़ की लागत से बिहार के 300 से ज्यादा डिग्री व पीजी संस्थानों को मुफ्त वाई-फाई की सेवा दी गयी है। छात्रों से अपील किया कि वे मुफ्त वाई-फाई सुविधा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। फ्री वाई-फाई सेवा के लिए निबंधित 1ण्4 लाख छात्रों में से मात्र 17 हजार ही इस्तेमाल करते हैं।
श्री मोदी ने बताया कि भारत नेट के तहत कॉमन सर्विस सेन्टर के लिए प्रथम चरण में बिहार की 6,105 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइवर बिछाया जा चुका है जबकि दूसरे चरण में इस साल दिसम्बर तक शेष बची पंचायतों में भी बिछा दी जायेगी। ग्रामीणों को इंटरनेट के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोडऩा, जाति, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ देना इसका मकसद है। देश की 1ण्.80 लाख पंचायतों में कॉमन सर्विस सेन्टर खोला जा चुका है। 2014 में जहां देश में मात्र 6 करोड़ ब्रॉड बैंड के उपभोक्ता थे वहीं अब बढ़ कर 41 करोड़ हो चुके हैं। बिहार में 8 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



