चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना निजी कारणों से दुबई से स्वदेश लौट आये हैं और वह इस सत्र में आईपीएल में नहीं खेलेंगे। चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपनी टीम के ट्विटर पर कहा, ‘‘सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट गए हैं और वह आईपीएल सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
चेन्नई टीम इस समय सुरेश और उनके पूरे परिवार का पूरा समर्थन करती है।’’ रैना का भारत लौटना चेन्नई टीम के लिए गहरा झटका है जिसके एक भारतीय खिलाड़ सहित 10 सदस्य गुरूवार को हुए टेस्ट के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
चेन्नई टीम ने अपना अभ्यास सत्र एक सितम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया है। चेन्नई का अभ्यास सत्र शुक्रवार से शुरू होना था। आईपीएल की अन्य टीमों ने दुबई और अबु धाबी में अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।
रैना ने इस महीने 15 अगस्त को महेंद, सिंह धोनी के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी चेन्नई टीम के कप्तान हैं।आईपीएल ने अभी तक टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है जबकि टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितम्बर से शुरू होना है।


Download Android App
Download iOS App



