IPS B Sumathi: हैदराबाद में रोशनी से जगमगाती सड़कें, रात को शांत हो जाती है। लेकिन ठीक 12 बजे, दिलसुखनगर का बस स्टॉप लगभग सुनसान था और सड़कों पर दूर-दूर तक गाड़ियों की हल्की आवाज सुनाई दे रही थी। इसी बीच बस स्टॉप पर एक महिला अकेली खड़ी थी। देखने में वह सिर्फ साधारण महिला लग रही थी, सिंपल सूट-सलवार, हाथ में मोबाइल और चेहरे पर बिल्कुल सामान्य भाव। जिसे देखकर कोई समझ रहा होगा कि ये महिला किसी का इंतजार कर रही है। लेकिन, वह कोई सामान्य महिला नहीं, बल्कि मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर वी. सुमति है। जो शहर की चमक के पीछे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भयावह तस्वीर को उजागर करने के लिए मैदान में उतरी हैं।
आधी रात भेष बदलकर सड़क पर उतरी IPS
1 मई को बी. सुमति ने मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर का पद संभाला। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि महिलाओं की सुरक्षा की सही स्थिति ऑफिस में बैठकर नहीं समझी जा सकती। इसे जानने के लिए सड़कों पर उतरना जरूरी है, जहां हर रात हजारों महिलाएं सफर करती हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने उसी रात एक सीक्रेट अंडरकवर ऑपरेशन की योजना बनाई।
आधी रात को हैदराबाद की सड़कों पर जो हो रहा था, वह किसी फिल्मी कहानी की तरह था। IPS वी. सुमति का मकसद ये समझना था कि रात में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर अकेली खड़ी महिला और आसपास कई लोग थे। पुलिस की सादे कपड़ों वाली टीम भी आस-पास मौजूद थी, लेकिन दूरी बनाए हुई थी ताकि किसी को शक न हो। कुछ लोग दूर खड़े होकर लगातार देख रहे थे। तो कुछ धीरे-धीरे नजदीक आ रहे था, वहीं कुछ ने बातचीत शुरू करने की कोशिश की।
तभी अंधेरे में छिपी टीम तुरंत एक्टिव हो जाती है। कुछ लोगों को वहीं रोक लिया जाता है, तो कुछ को अलग ले जाकर पूछताछ की जाती है।
IPS Officer In Mufti Harassed at Night Near Dilsukhnagar .
Malkajgiri Commissioner of Police, IPS Sumathi, conducted a field-level assessment at Dilsukhnagar bus stop to understand the safety challenges faced by women in public spaces during late hours.
The 2006-batch IPS… pic.twitter.com/tHTBL8wmb7
— Pankaj (@Ragepkj) May 6, 2026
40 लोग हिरासत में
रात को करीब 3:30 बजे तक चले इस सीक्रेट ऑपरेशन में लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें कई युवक नशे में बताए गए, कुछ पर गांजा लेने का शक था और कुछ का व्यवहार महिलाओं के प्रति असामान्य और संदिग्ध नजर आया। जैसे ही IPS के साथ कोई व्यक्ति सीमा पार करते हुए दिखाई दिया, सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत एक्टिव हो गए और कई लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
कौन है IPS बी. सुमति?
बी. सुमति तेलंगाना पुलिस की तेज-तर्रार अधिकारियों में शामिल हैं। मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बनने से पहले वह स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में माओवादी गतिविधियों से जुड़े कई संवेदनशील मामलों को भी संभाला है।
उन्होंने लंबे समय तक उस अभियान में अहम भूमिका निभाई, जिमें कई माओवादियों ने मुख्यधारा में वापसी की। आईपीएस बी. सुमति की छवि सख्त प्रशासनिक शैली और जमीनी काम करने की है। अब उनका ये नया अंदाज़ चर्चा का विषय बना हुआ है।
जैसे ही इस सीक्रेट ऑपरेशन की जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। कई लोगों ने इसे महिला सुरक्षा को लेकर ‘रियलिटी चेक बताया, तो कुछ ने कहा कि अगर अधिकारी खुद मैदान में उतरे, तभी सिस्टम की असली तस्वीर उजागर होती है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर एक वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी को देर रात इस तरह के अनुभव का सामना करना पड़ सकता है, तो सामान्य महिला की कैसी स्थिति होगी।


Download Android App
Download iOS App




