भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी आलोक शर्मा को शुक्रवार को विशेष सुरक्षा दल (SPG) का निदेशक नियुक्त किया गया है। SPG के पास ही प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा है। वर्ष 1991 बैच के IPS अधिकारी शर्मा, वर्तमान में SPG में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक SPG निदेशक के रूप में शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। SPG प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा के छह सितंबर को हुए निधन के बाद इस पद नियुक्ति आवश्यक हो गई थी। सिन्हा IPS के वर्ष 1987 बैच के केरल कैडर के अधिकारी थे जिनकी उम्र 61 वर्ष थी। SPG प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा घेरा प्रदान करती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



