अभिनेता इरफान खान ने अपनी बीमारी का खुलासा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए जानकारी दी कि उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर है।
इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में ट्विटर पर एक संदेश शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘अनिश्चितता हमें समझदार बनाती हैं, और मेरे पिछले कुछ दिन इसी बारे में रहे हैं। मैं समझ रहा था कि मुझे न्यूरो इनडोक्राइन ट्यूमर हुआ है। अभी तक यह जज्ब करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन आप सब के प्यार ने मुझे हिम्मत दी है।
— Irrfan (@irrfank) March 16, 2018
इरफान ने लिखा- यह सफर मुझे देश के बाहर लेकर जा रहा है, और मैं सभी से कामना करता हूं कि वे मेरे लिए प्रार्थनाएं करना जारी रखें। जहां तक अफवाहों की बात है तो बता दूं कि न्यूरो का संबंध हमेशा दिमाग से नहीं होता है, और गूगल करना रिसर्च करने का सबसे आसान तरीका है। वो लोग जो मेरे शब्दों का इंतजार कर रहे थे, उम्मीद है कि मैं और कहानियों के साथ वापस लौटूंगा। इरफान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- कई बार जिंदगी आपको झटके देकर उठाती है और आप एक धक्के के साथ उठते हैं।
— Irrfan (@irrfank) March 5, 2018
पिछले 15 दिनों में मेरी जिंदगी एक रहस्यमय कहानी बनकर रह गई है। मुझे शायद ही पता था कि मेरी दुर्लभ कहानियों की तलाश मुझे एक दुर्लभ बीमारी तक ले जाएगी। मैंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपनी चुनी गई चीज के लिए लड़ा हूं.. हमेशा लड़ता रहूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम इसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इरफान ने यह भी लिखा कि कृपया अंदाजा लगाने की कोशिश मत कीजिएगा क्योंकि एक हफ्ते-दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपको अपनी कहानी बताऊंगा, जब जांच के बाद सारी चीजें साफ हो जाएंगी। तब तक मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करें।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



