यूपी CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्तपाल जौलीग्रांट (देहरादून) से इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया है। उनकी हालत को देखते हुए देहरादून के डॉक्टरों की टीम ने यह फैसला लिया।
ताजा जानकारी के मुताबिक , उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए तत्काल एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। डॉक्टर उन्हें गैस्ट्रो की समस्या बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि शरीर में पानी में काफी कमी होने की वजह से सीएम योगी के पिता की हालत स्थिर नहीं हो पा रही थी।
हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाई एस बिष्ट ने बताया कि 12 मार्च को जब सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को यहां लाया गया था तो उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत थी। ये परेशानी उनकी ठीक हो गयी है। आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन सुबह घर भेजने से पहले डॉक्टर ने जब उनका रिव्यू किया तो पाया कि उनके आंतों में कुछ परेशानी है। उनके अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जन शहर से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में दिल्ली एम्स रेफर करने का फैसला लिया गया।
आपको बता दे कि 12 मार्च को आनंद सिंह बिष्ट को पौड़ी के एक हॉस्पिटल से ट्रांसफर कर जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया। अब उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा जहां पर उनका आंतों की समस्या का इलाज होगा।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।