ISIS मोड्यूल : UP से गिरफ्तार व्यक्ति 6 दिन की NIA हिरासत में भेजा गया

Summary :

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए आत्मघाती हमलों

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों की कथित साजिश रचने करने वाले आईएसआईएस प्रेरित एक समूह के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये एक व्यक्ति को शनिवार को छह दिन के लिए एनआईए हिरासत में भेज दिया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह ने 24 वर्षीय मुहम्मद अबसार को छह दिन की हिरासत में भेज दिया। अबसार के वकील मोहम्मद नुरुल्ला ने हिरासत संबंधी एनआईए के अनुरोध का विरोध किया।

एयरसेल-मैक्सिस मामला: CBI को 5 नौकरशाहों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मिली

नुरुल्लाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जसोरा गांव के निवासी अबसार ने सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस जारी होने के बाद जांच एजेंसी के सामने खुद ही पेश हुआ लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के रुप में पेश किया गया।

एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि अबसार को जांच एजेंसी ने शुक्रवार की रात को हापुड़ से गिरफ्तार किया। अबसार गाजियाबाद के पिपलेरा क्षेत्र में जामिया हुसैन अबुल हसन में पढ़ाता था। एनआईए इस मामले में अबतक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Desk Team