ISRO Headquarters Bomb Threat: बेंगलुरु में ISRO HQ को बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

Summary :

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को गुरुवार को बम की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और एहतियात के तौर पर पूरे कार्यालय को खाली करा दिया गया। कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। टीमों ने ISRO मुख्यालय के हर हिस्से की बारीकी…

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को गुरुवार को बम की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और एहतियात के तौर पर पूरे कार्यालय को खाली करा दिया गया। कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।