वैज्ञानिक निगार शाजी का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसरो एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होता है।
आपको बता दे कि निगार शाजी एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में काम करती हैं। वह भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की परियोजना निदेशक हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ के अमेजिंग इंडियन पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच न केवल लोगों के प्रति सभ्यतागत सहानुभूति का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि धैर्य, दृढ़ संकल्प और अनुग्रह का भी प्रतिनिधित्व करता है। बता दे कि समारोह में निगार शाजी को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निगार शाजी ने जोरदार ढंग से कहा कि वह एक ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिसमें कोई लैंगिक भेदभाव नहीं है, जहां क्षमता से अवसर का फैसला होता है, और यही सब ’नया भारत’ है।’’
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ने ऐसे भारत के बारे में बात की जो बदल रहा है।
ISRO एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होता – ईरानी
Summary :
वैज्ञानिक निगार शाजी का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसरो एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होता है। आपको बता दे कि निगार शाजी एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में काम करती हैं। वह भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की परियोजना निदेशक हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ के अमेजिंग इंडियन पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच न केवल लोगों के प्रति सभ्यतागत सहानुभूति का प्रतिनिधित्व…


Download Android App
Download iOS App



