जगनमोहन-सरकार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब आने की अटकलबाजियों के बीच मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तथा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मसले पर उनसे मदद मांगी।
श्री रेड्डी ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में श्री शाह से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की और उन्हें आंध, प्रदेश के विशेष राज्य के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रुख में बदलाव के लिए सहमत कराने की अनुरोध किया।’’
लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद दिये जाने के भाजपा के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि इस बारे में कोई विचार विमर्श नहीं हुआ और ऐसे मसले पर अटकलबाजी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। हमने न इस बारे में पूछा है, न बात की है। ऐसा कोई प्रस्ताव किसी की ओर से नहीं आया है। इसलिए किसी प्रकार की अटकलबाजी ठीक नहीं।’’ वाईएसआर कांग्रेस ने हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों में आंध, प्रदेश की 25 में से 22 सीटें जीती हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह 2.58 लाख करोड़ के कर्ज में दबे आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिये प्रधानमंत्री को राजी करें। जगन ने यह भी कहा कि वह शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की संलाचन परिषद की पहली बैठक में भी इस मांग को उठाएंगे।
मुख्यमंत्री ने शाह के साथ एक घंटे तक चली बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि मैंने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर गृह मंत्री से प्रधानमंत्री को राजी करने का अनुरोध किया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगनमोहन ने केन्द्र से आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत किये गए सभी वादे पूरे करने का आग्रह किया।


Download Android App
Download iOS App



