51 साल के हुए जगन मोहन रेड्डी, PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई; किया ये पोस्ट

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। YSR कांग्रेस पार्टी (युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी) के अध्यक्ष रेड्डी बृहस्पतिवार को 51 साल के हो गए। क्या बोले PM मोदी? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ Birthday wishes to Andhra Pradesh CM Shri @ysjagan Garu.…

Jagan Mohan Reddy Birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। YSR कांग्रेस पार्टी (युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी) के अध्यक्ष रेड्डी बृहस्पतिवार को 51 साल के हो गए।

क्या बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

जानें जगन मोहन रेड्डी के बारे में-

जगन मोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता और संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी बना ली थी। उनके नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team