Jalandhar : आम आदमी पार्टी ने सोमवार को मोहिंदर भगत को जालंधर ( Jalandhar ) पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की।
Highlights:
- जालंधर पश्चिमी लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने उतारा अपना उम्मीदवार
- मोहिंदर भगत को जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर दिया टिकट
- पार्टियों ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी
Jalandhar: आप विधायक के इस्तीफे के बाद से ही खाली थी सीट
जालंधर ( Jalandhar ) पश्चिम (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। अंगुराल जालंधर के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद अंगुराल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके अगले दिन उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
पार्टियों ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी
जालंधर ( Jalandhar ) पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। दोनों ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया है।जालंधर पश्चिम (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।
‘आप’ विधायक के रूप में अंगुराल के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।
Jalandhar पश्चिम सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था
भगत पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे हैं। वह पिछले साल भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
अंगुराल जालंधर ( Jalandhar ) के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद 28 मार्च को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके अगले दिन उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
अंगुराल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से उस समय कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रिंकू को हराया था।


Download Android App
Download iOS App




