जम्मू-कश्मीर : तीसरे चरण के मतदान से पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद भाजपा ने शनिवार को अपने तीन नेताओं को निलंबित कर दिया। नेताओं के नाम हैं अमित शर्मा, डीडीसी मजालता, प्रक्षित सिंह, डीडीसी जगानू और स्वर्ण सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष, उधमपुर।
Highlight :
- भाजपा ने तीन नेताओं को किया निलंबित
- तीसरे चरण के मतदान से पहले हुई ये कारर्वाई
- पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तीनों नेताओं को निलंबित किया
भाजपा ने शनिवार को अपने तीन नेताओं को किया निलंबित
28 सितंबर को लिखे पत्र में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा, अनुशासन समिति की सिफारिशों के आधार पर, आपको चल रहे चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किया जाता है, जिसके लिए आपको पहले ही कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा और 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक तथा देश में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ उनकी सरकार की “मजबूत प्रतिक्रिया” का जिक्र किया।
जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उरी में आतंकवादी हमले के बाद नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि इस कार्रवाई ने ‘नए भारत’ का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘याद कीजिए वो वक्त जब उस तरफ से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब बीजेपी सरकार ने गोलियों का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आ गया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।
भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है…आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उनकी खोज निकलेगी।’ जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। यह केंद्र शासित प्रदेश में दस साल के अंतराल के बाद पहला विधानसभा चुनाव है और अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहला चुनाव है। विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण क्रमशः 18 सितंबर और 25 सितंबर को हुए थे। तीसरा और अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App





