जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 3.2 रिकॉर्ड की गई है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप कब आता है
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
भूकंप के कारण
भूकंप के मुख्य कारण टेक्टोनिक प्लेटों का हिलना, ज्वालामुखी विस्फोट, भूमिगत विक्फोट, प्रेरित भूकंप (मानवीय गतिविधियां) आदि हैं। इनके अलावा, भूकंप कई भूवैज्ञानिक कारकों, प्राकृतिक घटनाओं और मानव गतिविधि के कारण हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




