Congress Candidate List 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (2 सितंबर) को कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा को सेंट्रल शालटेंग से मैदान में उतारा है।
कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ रही चुनाव
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस 32 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। एक-एक सीट माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को दी गई है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पिछले हफ्ते नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को दूरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट दिया गया था।
अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद लड़ेंगे चुनाव
पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में – 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे और आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।


Download Android App
Download iOS App




