Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM Modi ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘ब्रह्मांड की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती’

Summary :

हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है।बता दें इसके बाद विपक्षी दलों सहित कश्मीर की पार्टियों ने अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात की है। अब इस मुद्दे पर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रह्मांड की कोई ताकत जम्मू कश्मीर (Jammu&Kashmir) में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं कर सकती। PM Modi ने दिया अनुच्छेद 370 बड़ा बयान ‘ब्रह्मांड की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती’- PM Modi केंद्र सरकार…

हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है।बता दें इसके बाद विपक्षी दलों सहित कश्मीर की पार्टियों ने अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात की है। अब इस मुद्दे पर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रह्मांड की कोई ताकत जम्मू कश्मीर (Jammu&Kashmir) में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं कर सकती।

  • PM Modi ने दिया अनुच्छेद 370 बड़ा बयान
  • ‘ब्रह्मांड की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती’- PM Modi
  • केंद्र सरकार के फैसले पर अब Supreme Court ने भी लगा दी मुहर

आपको बता दें पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले का उपयोग सकारात्मक तरीके से करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, “ब्रह्मांड की कोई ताकत अब 370 की वापसी नहीं करा सकती है। लिहाजा अब इसे साकारात्मक काम में उपयोग करेंगे.”

PM मोदी ने दी विपक्ष को नसीहत

इसके अलावा पीएम मोदी ने संसद में हुई घटना को भी चिंताजनक करार दिया और इसकी तह तक जाकर जांच की बात की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि संसद में जो घटना हुई उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं देखना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाया है। जांच एजेंसी सख्ती से जांच कर रही है। इसके पीछे कौन से तत्व हैं, क्या मंसूबे हैं, इसकी गहराई में जाना भी उतना ही जरूरी है। विपक्ष को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, “एक मन से समाधान के रास्ते भी खोजने चाहिए। ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए.”

सीटों की गिनती से ज्यादा जनता के दिलों को जीतना प्राथमिकता- PM Modi

दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए सीटों की गिनती से ज्यादा जनता के दिलों को जीतना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए मेहनत करता हूं और जनता झोली भर देती है.” उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है। पीएम ने बताया कि मंदिर निर्माण समिति की ओर से उन्हें आमंत्रित किया गया है और वह उसमें शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner