भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपनी पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय के पोहे वाले बयान पर शुक्रवार को कहा कि यह ‘‘कोई मुद्दा नहीं’’ है। विजयवर्गीय ने संदेह जताया था कि उनके घर पर काम करने वाले कुछ मजदूर बांग्लादेशी हो सकते हैं क्योंकि वे केवल पोहा खाते हैं।
भाजपा महासचिव के बयान में बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भी पोहा खाता हूं और इसे आपको भी देता हूं (पत्रकारों को)। इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है।’’ विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को इंदौर में कहा था कि उन्हें संदेह है कि उनके घर में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर बांग्लादेशी हो सकते हैं क्योंकि वे केवल ‘‘पोहा’’ खाते थे।
भाजपा महासचिव ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के समर्थन में आयोजित सेमिनार में कहा कि उनके खाने के विचित्र व्यवहार से उनकी नागरिकता को लेकर संदेह हुआ। पोहा चिउड़ा से बना व्यंजन है जो विजयवर्गीय के गृह नगर इंदौर सहित कुछ क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है।


Download Android App
Download iOS App



