केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि वह राफेल का राग अलापते रहें लेकिन इसका असल में मतलब ‘राहुल फेल’’ है।
जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस का यह आरोप की नरेंद्र मोदी सरकार रोजगार सृजन करने में विफल रही है, आधारहीन है। उन्होंने दावा किया कि देश में रोजगार सृजन का आकलन करने के लिए कोई सही व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र नौकरी सृजन को सारणीबद्ध करने के लिए एक नया तंत्र बना रहा है ताकि जनता सामने एक सही तस्वीर आए।
PM मोदी ने PAK को दिखाया 56 इंच का सीना, 40 के बदले 400 !
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) अब भी राफेल, राफेल, राफेल अलापते रहेंगे। आप (कांग्रेस) क्यों राफेल, राफेल, राफेल अलापते हैं। इसका मतलब ‘राहुल फेल’ है।’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसमें किसी भी मंत्री का नाम किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में नहीं आया।
नौकरी सृजन पर केंद्र पर हमले को लेकर जावड़ेकर ने कहा, हमारे पास यह आकलन की सही प्रक्रिया नहीं है कि कितना रोजगार सृजित हुआ है। एनएसएसओ ने 100 घरों का दौरा किया और डेटा एकत्र किया। यह डेटा सही नहीं है।’’
मंगलवार को भारत द्वारा पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ‘एहतियाती तौर पर किए गए’ हवाई हमले पर जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं से भारत को इस तरह की सीमापार कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कूटनीतिक समर्थन प्राप्त करने में मदद मिली।
उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया भर के देशों ने यह स्वीकार किया है हर राष्ट्र को आत्मरक्षा का अधिकार है। लिहाजा, किसी भी देश ने हमारा विरोध नहीं किया। यह बड़ी राजनीतिक, कूटनीतिक जीत है और पांच साल की उपलब्धि है।’’


Download Android App
Download iOS App



