आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस परिणाम 2018 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जेईई एडवांस परिणाम 2018 में प्रणव गोयल ने टॉप किया है। उन्हें कुल 360 में से 337 अंक मिले हैं। तो वहीं दूसरे स्थान पर कोटा के साहिल जैन और तीसरे स्थान पर दिल्ली के कलश गुप्ता रहे हैं। परीक्षा में 155158 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 18138 उम्मीदवार पास हुए हैं। बता दें कि 20 मई को देश के 23 आईआईटी के 11,279 सीटों पर एडमिशन के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था।
इस तरह यहां कर सकते है रिजल्ट चेक
jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाने के बाद आपको results.jeeadv.ac.in पर जाना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, इमेल एड्रेस आदि की जानकारी देकर आप रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद 15 जून से देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन अभ्यर्थियों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट दिया है 18 जून के बाद अपना कॉलेज चुन सकेंगे। पूरे देश भर में छात्रों को सीट अलॉट करने वाली ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी पहले अलॉटमेंट की घोषणा 27 जून को करेगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



