राजस्थान के पीपरसिटी इलाके में रमजान के पाक महीने के दौरान अल्लाह को खुश करने के लिये अपनी मासूम बेटी की कथित रूप से कुर्बानी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह नवाब अली की बड़ी बेटी रिजवाना (चार) का शव घर पर बरामद हुआ था।
रिजवाना का गला रेता हुआ था। जांच के लिये श्वान दस्ते एवं एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। दुष्यंत ने बताया कि घर अंदर से बंद होने के कारण अली पर संदेह हुआ। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने अपनी बेटी को मारने की बात कबूल ली। उसने बताया कि रमजान के दौरान अल्लाह की रहमत पाने की खातिर उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



