JEE एडवांस की तारीख और IIT में दाखिला संबंधी जानकारियों की 7 जनवरी को होगी घोषणा

Summary :

रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट में कहा, “मैं आईआईटी में दाखिला संबंधी पात्रता मापदंडों और जेईई एडवांस 2021 की तिथि के बारे में सात जनवरी को शाम 6 बजे घोषणा करूंगा।”

जेईई एडवांस 2021 (JEE Advanced 2021) की तिथि और आईआईटी (IIT) में दाखिला संबंधी पात्रता मापदंडों की गुरुवार सात जनवरी को घोषणा की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
निशंक ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं आईआईटी में दाखिला संबंधी पात्रता मापदंडों और जेईई एडवांस 2021 की तिथि के बारे में सात जनवरी को शाम 6 बजे घोषणा करूंगा। ’’ गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होंगी। 


परीक्षा परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे। पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।  

 

Desk Team