J&K polls 2024 : जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती शुरू होते ही, बाहु विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार टीएस टोनी ने केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार बनने का भरोसा जताया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के नतीजों से जम्मू-कश्मीर में विकास समर्थक सरकार के गठन का स्पष्ट संकेत मिलेगा और उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जीत राज्य में ऐतिहासिक जीत होगी।
Highlight :
- जम्मू दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
- जम्मू रीजन में बीजेपी पिछड़ती नजर आ रही बीजेपी
- जम्मू रीजन की कुल सीटों में से 10 पर एनसी-कांग्रेस गठबंधन आगे
भाजपा और कांग्रेस में किसे मिल रहा बहुमत ?
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी से लेकर एनसी और पीडीपी तक के कई नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना राजौरी जिले की नौशेरा विधानसभा सीट से मैदान में है। रैना का मुकाबला पीडीपी के हक नवाज से है। 2014 के विधानसभा चुनाव में रविंद्र रैना को यहां से जीत मिली थी। दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला इस बार दो सीटों से चुनाव मैदान में थे। इनमें एक गांदरबल सिंह है, जहां पर उनका मुकाबला सीधे-सीधे पीडीपी के बशीर अहम मिर से है। उमर अब्दुल्ला ही दूसरी सीट बडगाम है। यहां उनका मुकाबला आगा सईद मुंतजिर मेहदी से है।
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें है। यहां तीन चरणों में 18 और 25 सितंबर व 1 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इसके साथ ही हरियाणा में विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वोटिंग खत्म होने के बाद शनिवार शाम जारी किए गए एग्जिट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की जीत की संभावना जताई गई थी जबकि जम्मू-कश्मीर को लेकर अलग-2 दावे किए जा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



