न्‍यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर को बनाया Jharkhand High Court के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश

Summary :

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश संजय कुमार मिश्रा गुरुवार 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद हाईकोर्ट के वरिष्‍ठ न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर को मुख्‍य न्‍यायाधीश के कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है। कानून एवं न्‍याय मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव नारायण प्रसाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एस. चंद्रशेखर को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कार्यालय की ड्यूटी के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है। यह आदेश 29 दिसंबर से प्रभावी होगा।

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश संजय कुमार मिश्रा गुरुवार 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद हाईकोर्ट के वरिष्‍ठ न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर को मुख्‍य न्‍यायाधीश के कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है।
कानून एवं न्‍याय मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव नारायण प्रसाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एस. चंद्रशेखर को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कार्यालय की ड्यूटी के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है। यह आदेश 29 दिसंबर से प्रभावी होगा।

Shera Rajput