“कमल का फूल हमारी भूल” पोस्ट करने पर फेसबुक ने किया ब्लॉक , जानिए वजह !

Summary :

NULL

अगर आप भी करते है फेसबुक का इस्तेमाल , तो हो जाये सावधान ! क्योकि एक व्यक्ति ने फेसबुक पर ”कमल का फूल हमारी भूल ” पोस्ट करना महंगा पड़ गया जिसके चलते उस व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट 30 दिन के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। आपको बता दे कि पिछले कुछ सालों से सोशल नेटवर्किंग सिर्फ किशोरों के बीच ही नहीं बल्कि पुरानी पीढ़ी सहित, सभी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। जिसमें हर किसी को बिना किसी भेदभाव के अपनी आवाज उठाने का मौका मिलता है। व्यक्तिगत रूप से यह आपके मित्रों और परिवार के मध्य संपर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है जबकि व्यावसायिक रूप में सोशल नेटवर्किंग साइटें अपने पहचान के चित्र, प्रतिष्ठा नेतृत्व पीढ़ी को स्थापित करके कारोबार को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करती हैं।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से फेसबुक का रवैय्या बिल्कुल ही तानाशाह के रूप में प्रकट हुआ है। क्योंकि भारत के एक यूजर का दावा है कि उसने कुछ दिन पहले एक तस्वीर फेसबुक पर अपलोड की थी उस तस्वीर के अपलोड़ करने के बाद फेसबुक ने उसकी आईडी को 30 दिनों तक ब्लॉक कर दिया था।

भारतीय फेसबुक यूजर मोहम्मद अनस का दावा है कि फेसबुक ने उसे 30 दिनों के लिए सिर्फ ब्लॉक कर दिया। क्योंकि उसने एक रेस्ट्रों की बिल पोस्ट की थी। इस बिल में लिखा था कमल का फूल हमारी भूल।

Source

युवा पत्रकार व सोशल मीडिया के बेहतरीन कम्यूनिकेटर के रूप में मशहूर मोहम्मद अनस ने बिल को फेसबुक पोस्ट पर ये लिखकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। व्यापारी अपने कैश मेमो पर प्रिंट करा कर जनता से बता रहे हैं कि भाजपा को वोट देकर गलती हो गई हैं।

Source

उनका कहना है कि उन्होंने यह पोस्ट नहीं किया केवल इसे शेयर किया था और उन्हें लगता है इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

Source

बता दे कि जिस कैशमेमो की फोटो उन्होंने पोस्ट की थी वो काफी पहले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जानकारी के मुताबिक , यह सूरत का है और किसी रेस्ट्रों ने GST के बाद हो रहे नुकसान पर ऐसा कैशमेमो प्रिंट कराया है।

आपको बता दें कि फेसबुक कई बार ऐसे पोस्ट को डिलिट व ब्लॉक कर देते है जिसपर कई लोग रिपोर्ट करते हैं। हालांकि, इस पोस्ट में कुछ ऐसा नहीं था जोकि फेसबुक के कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को मैच न करे।

Desk Team