दिग्गज Congress नेता और पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन

Summary :

Kamla Beniwal: गुजरात की पूर्व राज्यपाल और दिग्गज कांग्रेस नेता कमला बेनीवाल ने बुधवार को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष की थीं। बता दें की वह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं। Highlights: गुजरात की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता कमला बेनीवाल का हुआ निधन 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस रह चुकीं हैं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री के तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अंत्‍येष्‍टि गुरुवार को जयपुर में होगी। कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला राज्यमंत्री थीं। उनके बेटे आलोक बेनीवाल शाहपुरा से…

Kamla Beniwal

Kamla Beniwal: गुजरात की पूर्व राज्यपाल और दिग्गज कांग्रेस नेता कमला बेनीवाल ने बुधवार को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष की थीं। बता दें की वह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं।

Highlights:

  • गुजरात की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता कमला बेनीवाल का हुआ निधन
  • 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  • रह चुकीं हैं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री के

तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अंत्‍येष्‍टि गुरुवार को जयपुर में होगी। कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला राज्यमंत्री थीं। उनके बेटे आलोक बेनीवाल शाहपुरा से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट कर जताया दुःख

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक शोक संदेश में कहा : डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुखी हूं। उनका राजस्थान में एक लंबा राजनीतिक करियर था, जहां उन्होंने परिश्रम के साथ लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, मेरी उनसे अनगिनत बार बातचीत हुई थी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने भी जताया शोक

अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट समेत राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा दुख जताया है।Ashok Gehlot: Latest News, Videos and Photos of Ashok Gehlot | Times of  India

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News