Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा की रायबरेली से भी राहुल गाँधी हारेंगे।
Highlights
कौशांबी में केशव प्रसाद मौर्य ने दिया संबोधन
रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य
मुफ्त अनाज पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज
Keshav Prasad Maurya का ब्यान
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी द्वारा हारने के बाद अब इस बार वो रायबरेली से भी हारने जा रहे हैं। उनकी कुंडली में प्रधानमंत्री बनने का योग ही नहीं है।“ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, सपा और बसपा का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, “2022 में 400 सीट जीतने का दावा करने वाले अखिलेश यादव का इस बार 4 जून के बाद सूपड़ा साफ हो जाएगा।“
कांग्रेस झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन है: Keshav Prasad Maurya
कांग्रेस के 10 किलो मुफ्त अनाज देने के दावे पर भी केशव मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “सत्ता में रहकर लोगों को भूखे मारने वाले, गरीबों को तड़पाने वाले अब फर्जी वादे कर रहे हैं। कांग्रेस झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन है।“ बता दें कि बुधवार को कांग्रेस-सपा ने अपनी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सत्ता में आने पर 10 किलो मुफ्त राशन देने का वादा किया है।


Download Android App
Download iOS App





