बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्से पर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगी स्थायी रोक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने ट्विटर सीईओ के साल 2015 के एक ट्वीट को शेयर कर कहा, उनकी नजरों में ये प्लेटफॉर्म इस्लामी मुल्क और चीनी प्रोपेगेंडा के आगे बिक चुका है।
कंगना ने जैक डोर्से के ट्वीट पर रीट्वीट कर लिखा, ”नहीं, आप ऐसा नहीं करते हैं। इस्लामवादी मुल्क और चीनी प्रोपेगेंडा ने आपको पूरी तरह खरीद लिया है। आप सिर्फ अपने फायदे के लिए स्टैंड लेते हैं। आप दूसरों के विचारों के प्रति बेशर्मी से असहिष्णुता दिखाते हैं। आप अपने लालच के प्रति एक गुलाम के सिवाय कुछ नहीं है। फिर से ऐसा प्रचार न करें। यह बहुत ही शर्मनाक है।”
No you don’t,Islamists nation and Chinese propaganda has bought you completely, you only stand for your petty gains. You shamelessly show intolerance for anything other than what they want. U are nothing but a little slave of your own greeds. Don’t preach again its embarrassing. https://t.co/jDn97OVrHU
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 10, 2021
दरअसल, जैक डोर्से ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ट्विटर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ खड़ा है। ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने ट्विटर के खिलाफ अपनी भावनाएं व्यक्त की हो, इससे पहले भी अभिनेत्री ने इस सोशल मीडया के इस प्लेटफार्म के खिलाफ अपनी बातें रख चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



