जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जिले के मंसूर चक पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बिहार में करीब एक दर्जन सीटों पर भाजपा का राजद से होगा मुकाबला
उन्होंने बताया कि मंसूर चक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट शत्रुघ्न रजक की शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
कन्हैया ने बृहस्पतिवार को गांव में एक जनसभा को संबोधित किया था और इसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारी से अनुमति नहीं ली थी।
बेगूसराय में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी।


Download Android App
Download iOS App



