सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। छह मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिए गए हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने दो मंत्रियों पुरी से महेश्वर मोहंती और बाराबती-कटक के लिए चंद्रासारथी बेहरा को फिर से टिकट दिया है। वहीं बडाचाना विधानसभा क्षेत्र से अमर प्रसाद सतपथी को मौका मिला है।
कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
पार्टी ने जाटणी के विधायक भागीरथी बडजेना, रंगाली के विधायक रमेश पटुआ, जशीपुर के विधायक मंगल सिंह मुडी, सरसकाना के विधायक भादव हांसदा, बदासाही के विधायक गणेश्वर पात्रा और भद्रक के विधायक जुगल किशोर पटनायक को टिकट नहीं दिया गया है।
तीर्थोल विधायक राजश्री मल्लिक को जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उनकी सीट राज्यसभा सांसद बिष्णु दास को दी गई है। बीजद ने दामोदर राउत के बेटे संबित राउतराय को पारादीप विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
बीजद अभी तक राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 119 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। यहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ 11,18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में होंगे।


Download Android App
Download iOS App



