कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, बोले- मोदी असली हिंदू नहीं

Summary :

NULL

सोमनाथ मंदिर में गैर-हिंदू के रूप में नाम दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी के हिंदू होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि पीएम मोदी सच्चे हिंदू नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के बीते 29 नवंबर को सोमनाथ मंदिर के दौरे से विवाद खड़ा हो गया जहां उनका नाम गैर-हिंदुओं के लिए रखी गयी प्रवेश पंजी पर लिखा मिला, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे फर्जी करार दिया, वहीं भाजपा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को जनता के सामने अपनी धार्मिक आस्था का खुलासा करना ।

कांग्रेस ने भाजपा पर अपने उपाध्यक्ष के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल ने खुद को ‘शिव-भक्त’ कहा था और वह जनेऊधारी हिंदू हैं। हालांकि भाजपा ने साजिश के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि राहुल गांधी के जिस सहयोगी ने रजिस्टर पर दस्तखत किये थे वह कांग्रेस से जुड़े । मंदिर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि राहुल के मीडिया समन्वयक ने उनका नाम मंदिर में गैर-हिंदुओं के लिए रखे गये रजिस्टर में लिखा और पूरे मामले से मंदिर के किसी कर्मचारी का कोई लेनादेना नहीं । इस मंदिर में गैर-हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन उन्हें पहले मंदिर के कार्यालय में अपना नाम दर्ज कराना होता है।

राहुल ने बीते 29 नवंबर को सोमनाथ मंदिर में दर्शन करके गुजरात में चुनाव प्रचार के अपने दो दिन के दौरे की शुरुआत की थी। भगवान शिव का यह मंदिर अहमदाबाद से करीब 400 किलोमीटर दूर है। मंदिर में गैर-हिंदुओं के लिए रखे गये रजिस्टर के उस कथित पन्ने की फोटोकॉपी राहुल के मंदिर दर्शन के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी जिस पर राहुल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के नाम लिखे थे। उनके नाम के आगे कांग्रेस के मीडिया समन्वयक मनोज त्यागी के हस्ताक्षर थे।

Desk Team