फिल्म राज़ की खूबसूरत भूतनी आज बॉलीवुड से दूर है गुमनाम जिंदगी में …..

Summary :

NULL

साल 2002 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म राज़ ने सफलता के नए कीर्तिमान बनाये थे और फिल्म जगत में विपाशा बासु जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री का कैरियर भी स्थापित कर दिया था। इस फिल्म में बिपाशा के अलावा भूतनी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालिनी शर्मा के काम को भी खूब पसन्द किया गया था।

Malini Sharmaबॉक्स ऑफिस द्वारा ब्लाकबस्टर घोषित होने वाली फिल्म “राज” के गाने भी उस समय बहुत लोकप्रिय हुए थे। आपको बता दें की इस फिल्म के लिए मालिनी शर्मा को जी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट फिमेल डेब्यू मिला था ।

Malini Sharmaजिससे साबित होता है उनका अभिनय वाकई दमदार माना गया था। मालिनी को जहाँ फ़िल्मी करियर में तो सफलता मिली पर उनका निजी जीवन बेहद उतर चढाव से भरा हुआ रहा।

Malini Sharmaफिल्म राज़ में अभिनय करने से पहले साल 1997 में फिल्म अभिनेता प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी पर ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पायी और साल 2001 में मालिनी शर्मा का तलाक हो गया था।

Malini Sharmaइसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में करियर पर फोकस किया। फिल्म राज़ के बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया पर उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया जिसमे उन्हें काफी पसंद किया गया।

Malini Sharmaमालिनी शर्मा गायक मीका सिंह के गाने “सावन में लग गयी आग” , “क्या सुरत हैं” और “कितनी अकेली में” जैसे लोकप्रिय म्यूजिकल वीडियो में अभिनय कर चुकी हैं। मालिनी शर्मा ने टेलीविजन सीरियल “हम दोनों” में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया पर ज्यादा दिन वो यहाँ भी नहीं टिक पायी।

इसके बाद बॉलीवुड में खास तवज्जों न मिलने के कारण उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और एक सफल मॉडल बनी। आज ये बॉलीवुड से दूर है पर सबसे खूबसूरत भूतों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों में इनका नाम जरूर लिया जाता है।

Desk Team